बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चन्द्रशेखर सिंह की 93वीं जयंती मनायी गयी

पटना। प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चन्द्रशेखर सिंह की 93वीं जयंती पर उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी। जयंती समारोह की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. समीर कुमार सिंह ने किया।
इस अवसर पर स्व. चन्द्रशेखर सिंह के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि बिहार के राजस्व मंत्री एवं मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने राज्य प्रशासन में वित्तीय प्रबंधन को पटरी पर लाकर आंतरिक संसाधन बढ़ाने के उपायों पर बल दिया। राज्य के पिछड़ेपन को दूर करने के लिये उन्होंने अपने कार्यकाल में कई योजनाएं चलायीं। आज कृतज्ञ राज्य उनके योगदान का स्मरण कर उनकी स्मृति पर उन्हें शत-शत नमन करता है।
मौके पर मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, नागेन्द्र कुमार विकल, अजय चौधरी, अरविंद लाल रजक, शशिकांत तिवारी, कमलदेव नारायण शुक्ल, स्नेहाशीष वर्धन, धनंजय शर्मा, प्रदुमन यादव, वसी अख्तर, चुन्नू सिंह, मृणाल अनामय, राजीव सिन्हा, रवि गोल्डन, श्रीकृष्ण हरि, निरंजन कुमार,रूमा सिंह ने चन्द्रशेखर बाबू के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।