पंचतत्व में विलीन हुए सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक, सैकड़ों लोगों अंतिम यात्रा में हुए शामिल
पटना। सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक का पार्थिव शरीर बुधवार दोपहर 11 बजे लोधी रोड शमशान घाट लाया गया। वही इसके बाद करीब दोपहर 12 बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र कुमार दिलीप पाठक ने उन्हें मुखाग्नि दी। वही उनकी अंतिम यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए, जिन्होंने नम आंखों से उन्हें विदाई दी। उनकी अंतिम यात्रा में क्षेत्र के कई नेता भी शामिल रहे। वही बिहार के बक्सर संसदीय क्षेत्र से सांसद और केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे समेत कई पार्टियों के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। बता दे की मंगलवार, यानि 15 अगस्त के मौके पर वह सुलभ इंटनेशनल कार्यालय पर झंडारोहण के बाद अचानक गिर गए थे। बताया गया कि उन्हें कार्डिएक अरेस्ट हुआ, जिसके बाद उन्हें एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें कार्डियक पल्मोनरी रिससिटेशन की मदद से सांस देने की भी कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली थी और उनका निधन हो गया था। डॉ. बिंदेश्वर पाठक के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं अन्य लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया था। वही प्रदेश मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके कार्यों को याद किया।


