पकड़ा गया बाइकर्स गैंग का सरगना शुभम ज्योति,गर्लफ्रेंड ने मचाया था हंगामा
पटना।पटना पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुके बाइकर गैंगो में से एक बॉस ऑफ पटना के सरगना शुभम ज्योति को पटना के पुलिस ने विशेष अभियान के तहत गिरफ्तार कर लिया।शुभम ज्योति पर पटना के विभिन्न थानों में हत्या,हत्या का प्रयास,लूट तथा जान से मारने की धमकी के कई मामले दर्ज बताए जाते हैं।पटना पुलिस कई दिनों से उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही थी।लंबे समय से की जा रही प्रयास के बाद पटना पुलिस को तब सफलता हाथ लगी।जब अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शुभम ज्योति फ्रेजर रोड स्थित सेंट्रल मॉल के समीप किसी काम से गया था।शुभम को गिरफ्तार करने के दौरान उसकी गर्लफ्रेंड ने जमकर हंगामा मचाया।इतना ही नहीं अपने बॉयफ्रेंड को बचाने के लिए पुलिस वालों से टकरा गई। पुलिस वालों को गुमराह करने का प्रयास किया।मगर राजीव नगर तथा कोतवाली थाना के संयुक्त टीम ने बाईकर गैंग के सरगना को गिरफ्तार कर ही लिया।शुभम पटना के राजीव नगर इलाके में रहता था। 5 वर्ष पूर्व उसने अपराध की सीढ़ियां चढ़नी आरंभ की थी।बाद में कई मामलों में वांछित बनने के बाद उसने अपना इलाका बदल दिया।पुलिस 2 वर्षों से उसके तलाश में थी।बाइक गैंग के इस सरगना के गिरफ्तारी से पटना पुलिस को अन्य बाइक गैंग के सरगना के संबंध में विशेष जानकारी हासिल होगी।विदित हो कि पटना के विभिन्न इलाकों में नवोदित बाइकर्स गैंग ने आम लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। पटना पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुके इन बाइकर्स गैंगों पर पुलिस लगाम लगाने का कोशिश कर रही है।


