बिहटा में अपराधियों का आतंक कायम- दो युवकों को गोली मार घायल किया, पुलिस जुटी जांच में

पटना। राजधानी के बिहटा अनुमंडल के सक्रिय अपराधी गिरोह के सामने पटना पुलिस बेबस नजर आने लगी है।लगातार पुलिसिया कार्रवाई के बावजूद नए-नए अपराधियों ने व्यवसायियों समेत आम जनों का जीना मुहाल किया हुआ है।ताजा घटना के अनुसार अपराधियों ने बिहटा थाना क्षेत्र में दो लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया है।घायलों का इलाज पटना के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार बिहटा के ही कुख्यात अपराधी छोटे सरकार उर्फ छोटे कुमार ने बिहटा में दो लोगों को घर से बुलाकर गोली मार दिया हैं ।घायलों में सौरभ कुमार की हालत गंभीर हैं वही विपुल को खतरे से बाहर हैं । दोनों का इलाज पटना के रूबन हॉस्पिटल में चल रहा हैं । पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी हैं ।घटना के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पा रहा है।जख्मी दोनों युवक बिहटा थाना क्षेत्र के जीनपुरा गांव के रहने वाले बताएं जाते हैं ।

 

रूबन हॉस्पिटल में इलाजरत बिहटा थाने के जीनपुरा निवासी दोनों जख्मी सौरभ कुमार व विपुल कुमार के परिजनों का आरोप हैं की बीते गुरुवार की रात करीब 12 बजे फोन कर मिलने के लिए बुलाया । विपुल और सौरभ दोनों जीनपुरा रोड पर मिले की पूर्व से इंतज़ार कर रहा छोटे सरकार उर्फ छोटे कुमार और इसके साथियों के बीच विवाद शुरू हो गया । बात-विवाद बढ़ते-बढ़ते गोलीबारी शुरू हो गयी ,और इसमें सौरभ कुमार के पेट में गोली लग गयी वही साथी विपुल कुमार के सिर और शरीर को छुते हुये गोली निकल गयी । गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके वारदात पर पहुंचे और दोनों जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया । इधर सूचना पाकर पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन कर रही हैं ।