दिसंबर तक बिहार को मिलेगी इन चार शानदार प्रोजेक्ट की सौगात, जानिए पूरा मामला

बिहार। आने वाले समय में बिहार की परिवहन व्यवस्था और भी अधिक सुदृढ़ होने वाली है। बिहार में कई परियोजनाओं का निर्माण किया जा रहा है जिसके बाद आने वाले समय में बिहार के किसी भी हिस्से से मात्र 5 घंटे में राजधानी पटना पहुंचा जा सकेगा। इसी कड़ी में बिहार में चार राष्ट्रीय राजमार्ग दिसंबर 2021 तक बनकर तैयार होंगे। जिसके बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा और बिहार के विकास में एक नया नाम जुड़ जाएगा। जानकारी के अनुसार, दिसम्बर तक पटना-बख्तियारपुर, छपरा-गोपालगंज, फारबिसगंज से आईसीपी-जोगबनी सड़क सहित किशनगंज शहर में फ्लाइओवर को पूरा कर लिया जाएगा।

पटना-बख्तियारपुर NH-30

जानकारी के अनुसार, पटना-बख्तियारपुर एनएच-30 का निर्माण करीब 50 किमी की लंबाई में करीब 1172 करोड़ रुपये की लागत से 26 सितंबर, 2011 से शुरू हुआ था। यह निर्माण 24 मार्च, 2014 को पूरा होने की संभावना थी, लेकिन निर्माण नहीं होने पर समयसीमा 31 दिसंबर, 2021 की गयी है, इसका निर्माण तय समय पर पूरा होने की संभावना है।

फारबिसगंज से आइसीपी, जोगबनी NH

वही फारबिसगंज से आइसीपी, जोगबनी एनएच 57ए पेव्ड सोल्डर के साथ दो लेन का निर्माण करीब 9km की लंबाई में करीब 247 करोड़ की लागत से 18 अप्रैल 2016 से शुरू हुआ था और 31 दिसंबर 2021 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया हैं।

किशनगंज का फ्लाइओवर

किशनगंज शहर में बने फ्लाइओवर के समानांतर नये फ्लाइओवर का निर्माण करीब 3। 18 किमी की लंबाई में 129 करोड़ रुपये की लागत से 30 जून, 2018 से शुरू हुआ था। 28 जून, 2020 तक इसे पूरा करने की समयसीमा थी, लेकिन इसे बढ़ाकर 31 दिसंबर, 2021 किया गया था। तय समय पर इसे पूरा होने की संभावना है।

छपरा-गोपालगंज एनएच-531

छपरा-गोपालगंज एनएच-531 का निर्माण करीब 94 किमी की लंबाई में करीब 692 करोड़ रुपये की लागत से सात दिसंबर, 2015 से शुरू हुआ था और इसकी समय सीमा 6 दिसंबर, 2017 थी। लेकिन बढ़ाकर 30 अक्टूबर 2021 की गयी थी, जिसका काम इस साल पूरा होने की संभावना है।

You may have missed