February 13, 2026

बिहार STF को मिली बड़ी सफलता : 50 हजार इनामी संजय सिंह रांची से गिरफ्तार, 21 जिंदा कारतूस व 4 मोबाइल बरामद

पटना। बिहार STF ने पांडव गिरोह के कुख्यात अपराधी संजय सिंह को रांची से छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से मैगजीन समेत 315 बोर की रेगुलर राइफल और 21 कारतूस बरामद किए गए हैं। वही इसके अलावा दो जिओ राउटर व 4 मोबाइल फोन भी मिला है। बता दे की वह पटना जिला के धनरूआ थाना अंतर्गत नीमा का मूल निवासी है। संजय सिंह 50 हजार का इनामी अपराधी है। उस पर पटना और जहानाबाद जिले के करीब आधा दर्जन थानों में हत्या, अपहरण, रंगदारी एवं लूट से जुड़े 16 कांड दर्ज हैं। वह पिछले साल हुए डबल मर्डर का भी आरोपित था। वर्ष 2022 में 27 अप्रैल को एक ही दिन जहानाबाद के करौना में अभिराम शर्मा जबकि मसौढ़ी में उनके भतीजे दिनेश शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वही इस सनसनीखेज हत्याकांड में पांडव गिरोह के संजय सिंह का नाम आया था जिसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में लगी थी। वही इसी बीच बिहार STF को सूचना मिली कि वह पड़ोसी राज्य झारखंड की राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र में छिपा है। वही इसके बाद छापेमारी कर STF ने कुख्यात को गिरफ्तार कर लिया। कुख्यात संजय सिंह का लंबा आपराधिक इतिहास है। करीब 27 साल पहले मसौढ़ी थाने में उस पर 27 जुलाई, 1996 को हत्या और आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वही इसके बाद से लगातार धनरूआ, पुनपुन, पटना के श्रीकृष्णापुरी, बिहटा, मसौढ़ी व करौना थाने में उस पर 16 प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें सबसे अधिक 8 प्राथमिकी धनरूआ, 3 प्राथमिकी मसौढ़ी और दो प्राथमिकी पुनपुन थाने में दर्ज कराई गई है।

You may have missed