February 21, 2026

BIHAR : RJD एक महीने तक चलाएगा किसान चैपाल, नेता सुनेंगे किसानों की समस्याएं

  • किसान नेता चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान दिवस समारोह में मनायी गयी

पटना। बिहार राजद किसान प्रकोष्ठ की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री व किसान नेता चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान दिवस समारोह के रूप में गुरूवार को राज्य कार्यालय के प्रांगण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये और उनके संघर्षों व किसानों के प्रति सोच को विस्तारपूर्वक किसान नेताओं तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा।
उदय नारायण चौधरी बोले, सरकार का रवैया किसान विरोधी
अपने संबोधन में बिहार विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने कहा कि बिहार में कृषि तथा किसानों के साथ सरकार का रवैया किसान विरोधी तथा मजदूर विरोधी है, जिस कारण आज किसानों को न तो खाद्य मिल पा रहा है और ना ही उनके उत्पादन का समर्थन मूल्य। किसानों को सही ढंग से सिंचाई की व्यवस्था नहीं होने के कारण खेती करने में जो कठिनाई हो रही है, उसके बारे में डबल इंजन सरकार सुनना भी नहीं चाहती है। आज किसानों को एकताबद्ध होकर चौधरी साहब के विचारों के अनुसार संघर्ष और आंदोलन को मजबूती प्रदान करना होगा।
श्याम रजक बोले, कृषि रोड मैप बिहार में कहीं नहीं दिख रही
वहीं राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने कहा कि देश और बिहार का किसान हासिये पर है। कृषि रोड मैप बिहार में कहीं दिख नहीं रहा है। न तो किसानों को एमएसपी मिल पा रहा है और न ही उन्हें समय पर बीज उपलब्ध हो पा रहा है। किसानों को खाद के लिए लाठियां खानी पड़ रही है। नौजवानों को आगे आकर किसानों की लड़ाई लड़नी होगी।


बिहार के किसानों को सजग रहना होगा
विधायक आलोक कुमार मेहता ने कहा कि बिहार में किसानों के भंडारण के गोदाम अडानी के माध्यम से बनाया जा रहा है, इसके लिए बिहार के किसानों को सजग रहना होगा। कार्यक्रम को प्रदेश उपाध्यक्ष पे्रम कुमार मणि, डॉ. तनवीर हसन, पूर्व मंत्री शिवचन्द्र राम ने संबोधित किया। कहा कि किसानों के बकाया गन्ना की राशि दिलवाने के लिए राजद ने जो संघर्ष किया यह सराहनीय है और इसको आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।
राज्यव्यापी महासम्मेलन आयोजित होगा
इस अवसर पर प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि किसान के मुद्दे पर राजद किसान प्रकोष्ठ की ओर से एक महीने तक किसान चैपाल का कार्यक्रम चलेगा, जिससे किसान से पार्टी के नेता किसानों की समस्याओं को सुनने का काम करेंगे और इसके अनुसार आगे राज्यव्यापी महासम्मेलन आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम का संचालन किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक सीताराम यादव ने की।
इन्होंने किया श्रद्धासुमन अर्पित
इस अवसर पर पूर्व विधायक रविन्द्र सिंह, पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. सुबोध कुमार मेहता, एजाज अहमद, मदन शर्मा, फैयाज आलम कमाल, निराला यादव, डॉ. पे्रम कुमार गुप्ता, निर्भय अम्बेदकर, भाई अरूण कुमार, संजय यादव, प्रमोद कुमार राम, बल्ली यादव, देवकिशुन ठाकुर, धमेन्द्र पटेल, विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्षों सहित अन्य गणमान्य नेता उपस्थित थे और सबों ने चौधरी चरण सिंह के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की।

You may have missed