पूर्व विधायक सुमित सिंह ने कहा,साबित हुई प्रशांत किशोर की चुनावी बाज़िगरी

पटना।चकाई के पूर्व विधायक सह जदयू नेता सुमित कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निष्कलंक नेतृत्व,अग्रजतुल्य राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुनावी शतरंज के बाजीगर प्रशांत किशोर की सटीक रणनीति, हम सबों के साझा प्रयास और पार्टी के छात्र-युवा साथियों की मेहनत का सार्थक परिणाम आया। छात्र समागम अर्थात, छात्र जदयू ने जोरदार प्रदर्शन किया। पटना विश्वविद्यालय में ऐसा जबरदस्त परिणाम रिकॉर्ड है। इतने भारी अंतर से अभी तक शायद ही कोई छात्र संघ अध्यक्ष पटना विश्वविद्यालय में निर्वाचित हुए हैं। लिहाज़ा, मोहित प्रकाश के साथ-साथ कोषाध्यक्ष में सत्यम कुमार की जीत भी जबरदस्त उलटफेर साबित हुआ। वहीं कॉलेज काउंसिलर के चार पदों पर पटना लॉ कॉलेज की हंसिका दयाल, मगध महिला कॉलेज की खुशबू, पटना वीमेंस कॉलेज की प्रियंका श्रीवास्तव, सिमरन मंडल की जोरदार जीत सभी राजनीतिक विश्लेषकों को हतप्रभ कर दिया। सभी निर्वाचित छात्रसंघ प्रतिनिधियों को बहुत-बहुत बधाई! भविष्य के लिए शुभकामनाएं! प्रशांत किशोर के यहां पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहित प्रकाश, कोषाध्यक्ष सत्यम कुमार और अन्य युवा साथियों से मुलाकात हुई। सबका उत्साह और उमंग अतुलनीय है। सबको मैंने छात्र हित में शानदार तरीके-से विश्वविद्यालय छात्र संघ का संचालन करने का सुझाव दिया। कैंपस में स्वस्थ शैक्षणिक माहौल और उच्च शिक्षा के विकास के लिए सार्थक प्रयास करें। पटना विश्वविद्यालय को पूर्व कैम्ब्रिज कहा जाता था, उस गौरव को वापस दिलाना है। वहीं यह बिहार का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय है, यहां बेहतरी से पूरे राज्य के अन्य विश्वविद्यालय में शैक्षणिक माहौल बेहतर होंगे। बहुत अच्छा प्रभाव पड़ेगा। प्रशांत किशोर जी दस वर्षों में बिहार में एक नया स्वस्थ जागरूक एवं दूरदर्शी नेतृत्व वर्ग तैयार करना चाहते हैं। आप सब उस दिशा में आगे बढ़ें। पटना विश्वविद्यालय ही नहीं बिहार के भविष्य बनें।

About Post Author

You may have missed