पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष के निधन पर पूर्व विधायक सुमित सिंह ने जताया दुख,कहा उनके अधूरे सपने जरूर पूरे होंगे

जमुई।जमुई जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र यादव उर्फ राजू यादव जी का आज अकस्मात निधन हो गया।उनके इस अकस्मात् निधन पर चकाई के पूर्व विधायक सह जद यू नेता सुमित सिंह ने गहरा दुख जताया है।इस मौके पर पहुचे पूर्व विधायक ने कहा की यह मेरी बहुत बड़ी व्यक्तिगत क्षति है। वह मेरे अन्यतम सहयोगी थे। मैं पार्टी के दायित्व की वजह से पटना में था, मुझे दूरभाष पर सूचना मिली तो मैं हतप्रभ रह गया, तत्काल उनके घर पहुंचा। उनके पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन किया। अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। उनके परिजनों, समर्थकों को इस भीषण असहनीय मर्मांतक पीड़ा को सहने की शक्ति दें। मैं खुद व्यथित हूं, किसी को ढांढ़स बंधाने की मनोदशा में नहीं हूं। उनके बच्चों और पत्नी की पीड़ा मुझ से देखी नहीं गयी।
वहां लोगों ने बताया कि वह अपने एक शुभचिंतक डॉ रामप्रसाद यादव जी के निधनोंपरांत मातमपुर्सी के लिए उनके घर खादीग्राम गए थे। वहां से अपने गांव दौलतपुर लौटने के बाद तेज़ गति से उनके सीने में दर्द हुआ। उपचार के लिए जमुई ले जाया गया, वहां इलाज़ के दौरान उनका देहांत हो गया।
मैं विधायक था और वह जमुई जिला परिषद के अध्यक्ष थे। हमलोगों ने मिलकर जमुई जिला की प्रगति के लिए बहुत काम किया। मेरी उनके साथ बहुत सारी अच्छी यादें हैं। राजू भाई बहुत जीवट व्यक्ति थे। सदा मेरे साथ हर परिस्थिति से जूझने को तैयार रहते थे। अभी परसों-तरसों हमलोग एक साथ युवा जदयू के जिलाध्यक्ष पवन सिंह रावत की बड़ी मां के देहांत होने पर श्रद्धासुमन अर्पित करने गए थे। सच में जिंदगी का कोई ठिकाना नहीं। राजू जी भी बहुत सारे सपने देख रखे थे, जो अधूरे रह गए। अब हम सबों को उसे पूरा करना है।

2 thoughts on “पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष के निधन पर पूर्व विधायक सुमित सिंह ने जताया दुख,कहा उनके अधूरे सपने जरूर पूरे होंगे

  1. Pingback: pg slot
  2. Pingback: 918kiss

Comments are closed.

You may have missed