मुख्यमंत्री ने बिहार म्यूजियम बिनाले का किया उद्घाटन, CM नीतीश ने बताया…. बिहार म्यूजियम बनाने का वजह और सोच
पटना। बिहार म्यूजियम के स्थापना दिवस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार म्यूजियम बिनाले 2023 का उद्घाटन किया। वही इस दरमियान बिहार म्यूजियम में आर्ट गैलरी व टूगेदर वी आर्ट प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया गया। वही इस समाहरो के दौरान बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, कला-संस्कृति विभाग के मंत्री जितेंद्र राय, वित्त मंत्री विजय चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। सीएम नीतीश ने सबसे पहले बिहार म्यूजियम के बूकलेट का विमोचन किया। इसके बाद कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। वही इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जब बिहार म्यूजियम बन रहा था तो कुछ लोग खिलाफ हो गए थे। कहा गया कि पटना म्यूजियम है तो क्यों बिहार म्यूजियम बना रहे हैं। लेकिन, म्यूजियम बनने लगा तो बाद में उन्होंने इसका नामकरण किया बिहार म्यूजियम। उन्होंने कहा कि हम तो 73 साल के हो गए हैं, जाने वाले हैं, लेकिन चाहते हैं कि आने वाली पीढ़ी सब देखे।
नई टेक्नोलॉजी धरती खत्म कर देगी
उन्होंने आगे कहा की 100 साल बाद पृथ्वी का विनाश हो जाएगा। इसलिए बिहार म्यूजियम को अच्छे तरीके से बनाया गया है और हम कहते हैं कि अक्सर पेपर का इस्तेमाल किया जाए क्योंकि टेक्नोलॉजी तो पृथ्वी के नाश होने के साथ खत्म हो जाएगी। हम तो खुद 73 साल के हो गए हैं ज्यादा समय नहीं। आगे आने वाली जनरेशन के लिए इन सब चीज को बचा कर रखना है।
‘हिन्दी को खत्म किया जा रहा है’
आगे प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमने शुरू से ही स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी चीज के बारे में एक तरफ हिंदी में लिखा जाए दूसरी तरफ इंग्लिश में। ताकि जो बिहार के लोग हैं वह हिंदी समझ सकें और बाहर के लोग अंग्रेजी पढ़ कर उस चीज को समझ सकें। लोग यहां पर हिंदी को खत्म कर रहे हैं। जब आप म्यूजियम में घूमिएगा आपको लगेगा कि क्या चीज है म्यूजियम में। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि भारत में ऐसा कहीं इंटरनेशनल म्यूजियम नहीं है।


