बिहार में मिले 3257 नए कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 1,09,875
पटना। बिहार में कोरोना का प्रसार में कमी आती नहीं दिख रही है। फिर 3257 नए कोरोना संक्रमित की पहचान हुई है। राज्य के दस जिलों में एक सौ से अधिक कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 09 हजार 875 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पटना में सर्वाधिक 369 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। वहीं औरंगाबाद में 138, बेगूसराय में 164, भागलपुर में 185, पूर्वी चंपारण में 200, मधुबनी में 234, मुजफ्फरपुर में 136, पूर्णिया में 139, सहरसा में 116, सारण में 153 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। जबकि अररिया में 97, अरवल में 34, बाँका में 29, भोजपुर में 66, बक्सर में 71, दरभंगा में 43, गया में 64, गोपालगंज में 61, जमुई में 8, जहानाबाद में 46, कैमूर में 22, कटिहार में 96, खगड़िया में 31, किशनगंज में 49, लखीसराय में 50, मधेपुरा में 43, मुंगेर में 51, नालंदा में 94, नवादा में 23, रोहतास में 68, समस्तीपुर में 45, शेखपुरा में 28, शिवहर में 22, सीतामढ़ी में 94, सीवान में 32, सुपौल में 35, वैशाली में 42 और पश्चिमी चंपारण में 81 नए संक्रमित मिले हैं। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,09,875 हो गई है।


