February 11, 2026

बिहार में आज फिर मिले कोरोना के 113 पॉजिटिव मामले,कुल आंकड़ा पहुंच गया 2507,संक्रमितों में 1599 प्रवासी

पटना।कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरों के मद्देनजर लगाए गए राष्ट्रव्यापी लॉक डाउन के चौथे चरण में प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में नित्य दिन इजाफा होता जा रहा है।बढ़ रहे आंकड़े बिहार के लिए चिंताजनक प्रतीत हो रहे हैं।बहरहाल राज्य में एक तरफ तो कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है।वहीं दूसरी तरफ लॉक डाउन 4 में केंद्र सरकार के द्वारा दिए गए छूट के तहत राज्य सरकार के द्वारा भी बाजार आरंभ करने की सशर्त छूट दी गई है।प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है।राज्य के हालात बिगड़ते हुए दिखाई दे रहे है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज पहला अपडेट जारी किया है।बिहार में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 2507. सुबह से अब तक 113 नए केस मिले है।स्वास्थ्य सचिव लोकेश कुमार सिंह के अनुसार अब तक 63741 सैम्पल की जांच की गई है।जबकि 702 लोग स्वस्थ हो चुके है।संक्रमितों में 1599 प्रवासी है जो 3 मई के बाद बिहार लौटे है।

उल्लेखनीय है की कल बिहार में एक बार फिर 144 मरीज मिले है।जिसके बाद कोरोना मरीजों का आंकड़ा 2310 पहुंच गया था।शुक्रवार की रात तक बिहार में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2166 थी जो कल बढ़कर 2310 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार बिहार में पॉजिटिव मरीजों की संख्या में वृद्धि होती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के मुताबिक राज्य सरकार दिनोंदिन अधिक से अधिक जांच किए जाने की क्षमता को बढ़ाने के प्रयास कर रही है।

You may have missed