December 9, 2025

बिहार में फर्जी तरीके से चुनाव नहीं होने देगा राजद,जगदानंद सिंह ने कहा राजद की बैठक में

पटना।आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजधानी स्थित 10 सर्कुलर रोड स्थित पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास में चल रहे राष्ट्रीय जनता दल की बैठक संपन्न हो गई है।बैठक के उपरांत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने मीडिया को बताया की इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मसलों पर निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि राजद परंपरागत तरीके से चुनाव प्रचार के बगैर विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी।उन्होंने कहा कि राजद प्रदेश में फर्जी तरीके से चुनाव नहीं होने देगी। चुनाव आयोग को भले ही चुनाव करवाने का अधिकार है।मगर राजद परंपरागत तरीके के चुनाव प्रचार के बगैर मैदान में उतरने के पक्ष में नहीं है।उन्होंने कहा की फिलहाल पार्टी राज्य में परंपरागत तरीके से चुनाव के लिए एकजुट है।उल्लेखनीय है की नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पटना में राजद की विशेष बैठक बुलाई थी।इसी बैठक में भाजपा विधान पार्षद टुन्ना जी पांडे के भाई बच्चा जी पांडे ने भी राजद की सदस्यता ग्रहण की।बैठक के उपरांत राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा की आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी पूरी तरह से तैयार है।मगर एक तरफ तो राज्य के विभिन्न जिलों में लॉकडाउन जैसे फैसले लिए जा रहे हैं और दूसरी तरफ चुनाव की तैयारी हो रही है।यह एक साथ कैसे मुमकिन है, यह एक बड़ा सवाल है।उन्होंने कहा कि मतदान कर्मियों समेत मतदाताओं का सुरक्षा देखना आयोग का पहला धर्म है। उन्होंने कहा कि परंपरागत तरीके से चुनाव प्रचार किए बगैर राजद चुनाव नहीं लड़ना चाहती हैं।पार्टी की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी है।यह बात अलग है कि महागठबंधन के अंदर सीटों के समझौते के जो फार्मूले बनेंगे उसी आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा।उन्होंने कहा कि महागठबंधन में किसी किस्म का कोई कंफ्यूजन नहीं है। बातचीत के बाद आगे की रणनीति का खुलासा किया जाएगा।

You may have missed