बिहार में फिर बढ़े दो कोरोना पॉजिटिव, बेगूसराय तथा नालंदा जिले में एक-एक पीड़ित
पटना।प्रदेश में जारी कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरों के मद्देनजर लगाए गए लोग डाउन के बीच बिहार के दो अन्य जिलों से दो नए कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए हैं। इन दो नए मामलों के सामने आने के बाद अब प्रदेश में कुल करोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 23 हो गई है।इसके पूर्व कल गया में भी एक पॉजीटिव केस पाया गया था।प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरोना पॉजिटिव के यह दो नए मामले बेगूसराय तथा नालंदा जिले से सामने आए हैं।बेगूसराय में पाए गए कोरोना पॉजिटिव मरीज दुबई से लौटा हुआ बताया जा रहा है।वहीं नालंदा में पाया गया पॉजिटिव केस भी अबू धाबी से अपने घर लौटा था।राज्य में अब तक 1054 संदिग्ध मामलों का सैंपल टेस्ट किया जा चुका है।जिसमें 1033 मामले नेगेटिव पाए गए हैं।फिलहाल प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव पीड़ितों की संख्या 23 हो गई है।हालांकि इलाज के दौरान दो लोगों के सकुशल ठीक भी हो गए हैं। बाहरहाल पॉजिटिव पाए गए मरीजों का इलाज जारी है।डॉक्टरों का कहना है कि सकारात्मक नजरिए से इलाज में साथ देने वाले मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की संभावना ज्यादा रहती हैं।दो कोरोना पीड़ितों को इलाज के बाद स्वास्थ्य कर देने से डॉक्टरों का हौसला भी मजबूत बना हुआ है।


