बिहार में बढ़ रहे हैं कोरोना पॉजिटिव के मामले,कल से आज तक सात नए पॉजिटिव मरीज मिले

पटना।विश्वव्यापी महामारी घोषित कोरोना को लेकर प्रदेश के लिए अच्छी खबर नहीं है।लगातार दो दिनों तक कोई भी पॉजिटिव नहीं मिलने के बाद इधर दो दिनों में कुल 11 कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए हैं।एक साथ दो दिनों में 11 पॉजिटिव मामलों पर प्रकाश में आने से चिंता बढ़ गई है।बिहार में कोरोना मरीजों की लगातार वृद्धि होती जा रही है।कल बुधवार को चार पॉजिटिव मामले मिलने के बाद आज फिर बिहार में कोरोना के सात पॉजिटिव मिले हैं।जानकारी के अनुसार यह आंकड़ा अब 43 से 50 पहुंच चुका है।बिहार के लिए यह चिंता का विषय है। लोगों के द्वार लॉक डाउन के नियमों का सख्ती से अनुपालन नहीं करने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने के संक्रमण का खतरा बढ़ता ही जा रहा है।स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने इसकी आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया कि सिवान में ओमान से आए एक शख्स के संपर्क में आने से पॉजिटिव केसों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।उन्होंने जानकारी दी कि एक ही परिवार के चार महिलाएं ओमान से लौटे उस व्यक्ति के संपर्क में आए थे। जिसके चलते चारों का रिपोर्ट पॉजिटिव आ गया है।

You may have missed