एनडीए सरकार ने बिहार को बनाया स्वच्छ,सुंदर और समृद्ध: प्रभाकर मिश्र

  • शहर से लेकर गांवों तक दिखती है नये बिहार की तस्वीर
  • बापू टावर, पटना और बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं स्मृति स्तूप, वैशाली को विश्वकर्मा अवॉर्ड के लिए चयन किया जाना बिहारवासियों के लिए गौरव की बात

पटना। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने कहा कि एनडीए सरकार में बिहार का सर्वांगीण विकास हुआ हुआ। एनडीए की सरकार ने बिहार को स्वच्छ, सुन्दर और समृद्ध बनाया है।‌ भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि आज शहर से लेकर गांवों तक बदला हुआ बिहार दिखता है। साफ-सुथरी चमकती सड़कें, स्कूल-कॉलेजों और दफ्तरों की भव्य इमारतें, गांवों में साइकिल से स्कूल जातीं बेटियां और खुशहाल किसान आज समृद्ध बिहार की पटकथा लिखते दिखते हैं। श्री मिश्र ने कहा कि बापू टावर, पटना और बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं स्मृति स्तूप, वैशाली को 17वीं सीआईडीसी विश्वकर्मा अवॉर्ड- 2026 के लिए चयन किया जाना बिहारवासियों के लिए गौरव की बात है। यह बताता है कि वास्तुकला में भी बिहार की कोई सानी नहीं है। इसके लिए भवन निर्माण विभाग प्रशंसा और अभिनंदन का पात्र है। स्वच्छता के क्षेत्र में बिहार लगातार आगे बढ़ रहा है और वह दिन दूर नहीं जब स्वच्छता भी बिहार की पहचान बनेगी। एनडीए सरकार इसके लिए लगातार प्रयास कर रही है। राज्य में शहरों को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए नगर निकायों के लिए जारी की गयी गाइडलाइन 1 अप्रैल से लागू हो गयी है। 100 किलो से अधिक कचरा उत्पादन करनेवाले संस्थानों को खुद कचरा प्रोसेसिंग लगाना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही नगर विकास एवं आवास विभाग ने गीले कचरे का ऑन साइट कंपोस्टिंग करने का भी निर्देश जारी किया है। स्वच्छता और साफ-सफाई में इसके दूरगामी और सकारात्मक परिणाम होंगे।उन्होंने कहा कि बिहार तेज रफ्तार के साथ विकास के पथ पर अग्रसर है। किसानों की आय लगातार बढ़ रही है और युवाओं के हाथों में काम मिल रहा है। यह विकसित होते बिहार की तस्वीर है।