दरभंगा एयरपोर्ट के लिए नए सिविल एनक्लेव के निर्माण को बिहार सरकार ने दी मंजूरी, जानिए क्या है पूरा मामला

दरभंगा, बिहार । बिहार सरकार ने दरभंगा एयरपोर्ट में नए सिविल एनक्लेव और रनवे विस्तार के लिए अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है। जिसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि सरकार के इस निर्णय के बाद आसपास के जिलों में रोजगार और छोटे उद्योगों का विकास होगा। जिसके बाद लोगों को अधिक मात्रा में रोजगार के अवसर मिलेंगे। जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे 57 पर दरभंगा एयरपोर्ट के दिल्ली मोर से एक सड़क का निर्माण किया जाएगा। जिसके बाद जिले में औद्योगिक प्रगति को भी मिलेगा। बताया जा रहा है कि राज्य सरकार की इस परियोजना के बाद दरभंगा में छोटे उद्योग धंधे, मॉल और होटल का विकास होने से आर्थिक क्षेत्र में दरभंगा और मिथिलांचल और भी मजबूत होकर आगे बढ़ेगा।

जानिए कैसा होगा दरभंगा एअरपोर्ट का नया सिविल एनक्लेव और क्या होगा खास

जानकारी के अनुसार, दरभंगा एयरपोर्ट के नए सिविल एनक्लेव के लिए 78 एकड़ जमीन का अधिग्रहण होना है। इनमें 54 एकड़ में सिविल एनक्लेव का निर्माण किया जाएगा। साथ 24 एकड़ जमीन में रनवे का विस्तार किया जाएगा। इसे जिला प्रशासन की ओर से पूर्व में चुन लिया गया है। जिसके बाद सरकारी अमीन जमीन की मापी भी कर चुके हैं। नया सिविल एनक्लेव महानगरों की तर्ज पर बनाया जाएगा। इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तर्ज पर यहां सारी सुविधा होंगी। नए सिविल एनक्लेव जाने के लिए इंट्री और एग्जिट के अलग-अलग रास्ते होंगे। दिल्ली मोड़ से महज 500 मीटर दूर बने एक फ्लाईओवर के पास से नए टर्मिनल में प्रवेश के लिए इंट्री का रास्ता बनाया जाएगा। इसके लिए इसका ब्लू प्रिंट भी तैयार हो चूका है।

जानकारी के अनुसार, दरभंगा एयरपोर्ट के नए सिविल एनक्लेव निर्माण होने से यहां से घरेलू विमान सेवा और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट सर्विस की भी मांग उठने लगी है। जिसके बाद कार्गो सेवा, एयर एंबुलेंस सेवा के शुरू होने से यहां के उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार मिलेगा। इसके साथ ही अब एयर एंबुलेंस सेवा की शुरुआत होने और दरभंगा में एम्स की स्थापना से पूरा दरभंगा चिकित्सा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा। इसके साथ साथ दरभंगा एयरपोर्ट से कार्गो सेवा की शुरुआत होने से राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बड़े-बड़े गोदामों का निर्माण होगा। जिसके बाद जहानाबाद के आमस से दरभंगा को जोड़ने वाली भारतमाला प्रोजेक्ट भी सदर प्रखंड क्षेत्र के रानीपुर स्थित एनएच से जुड़ जाएगा।

About Post Author

You may have missed