February 20, 2026

बिहार डायरी एवं कैलेंडर 2022 का लोकार्पण, जनता को समर्पित

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 4 देशरत्न मार्ग, मुख्यमंत्री सचिवालय में जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद बिहार सरकार के सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित बिहार डायरी एवं कैलेंडर 2022 का लोकार्पण कर राज्य की जनता को समर्पित किया। बिहार डायरी एवं कैलेंडर के लोकार्पण के अवसर पर मंत्री रामसूरत कुमार, सुनील कुमार, जनक राम, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, डीजीपी एसके सिंघल, अपर मुख्य सचिव राजस्व एवं भूमि सुधार विवेक कुमार, अपर मुख्य सचिव गृह चैतन्य प्रसाद मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, खान एवं भूतत्व विभाग की प्रधान सचिव हरजोत कौर, सूचना एवं जन-संपर्क के सचिव अनुपम कुमार एवं मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह उपस्थित थे।

You may have missed