बिहार-भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की सूची जारी,कुल 123 सदस्यों को मिली जगह,देखिए पूरी सूची…
पटना।बिहार प्रदेश भाजपा ने अपने कार्यसमिति की सूची आज जारी कर दी है।प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में आज का दिन काफी महत्वपूर्ण साबित हो रहा है।एक तरफ तो राजद के 5 विधान पार्षदों ने पार्टी छोड़ दिया है तथा जदयू के साथ चले गए हैं।वहीं दूसरी ओर राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बाद सर्वाधिक कद्दावर नेता माने जाने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भगवान सिंह ने भी पार्टी के प्रमुख पदों से इस्तीफा दे दिया है।वहीं आज बिहार भाजपा ने आसन्न विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी कार्यसमिति की सूची जारी कर दी है।प्रदेश भाजपा की नई कार्यसमिति में कुल 123 सदस्यों को जगह मिली है। कार्यसमिति में स्थायी आमंत्रित सदस्यों के तौर पर 20 और विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर दो लोगों को जगह मिली है। बिहार भाजपा द्वारा जारी कार्यसमिति के सूची में उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का नाम सबसे ऊपर है।इसके अतिरिक्त प्रेम कुमार, नित्यानंद राय, नंदकिशोर यादव, राधा मोहन सिंह डॉक्टर सीपी ठाकुर, मंगल पांडे, रविशंकर प्रसाद, गोपाल नारायण सिंह, अश्विनी कुमार चौबे, रेणु देवी, सैयद शाहनवाज हुसैन, राजीव प्रताप रूडी, गिरिराज सिंह, रमा देवी, रामकृपाल यादव, संजय मयूख, जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, रामाधार सिंह, आरके सिन्हा, अमरेंद्र प्रताप सिंह, अरुण कुमार सिन्हा, बालेश्वर सिंह भारती समेत तमाम बड़े नेता शामिल हैं।





