बिहार: केन्द्र व राज्य सरकार की विफलता को गांव-गांव तक ले जायेगी युवा कांग्रेस

पटना। बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों एवं विधान सभा अध्यक्षों की प्रथम बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में संपन्न हुई। बैठक में गहन मंथन के बाद यह निष्कर्ष निकाला गया कि राफेल डील, विजय माल्या को भगाने में वित्त मंत्री अरूण जेटली की संलिप्तता, महिला सुरक्षा, देश में बढ़ती महंगाई, सरकार के ढुलमुल विदेश और आर्थिक नीति एवं राज्य में बढ़ती अपराधिक घटनाओं पर राज्य सरकार की विफलता आदि मुद्दों को युवा कांग्रेस गांव-गांव तक ले जायेगी और सड़कों पर संघर्ष करेगी। अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के सचिव एवं बिहार प्रभारी अमित यादव ने सबसे पहले प्रदेश से लेकर विधानसभा स्तर तक के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से कहा कि कल के भविष्य आपलोग हैं। आपलोग अपने-अपने क्षेत्र में केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की विफलताओं को उजागर करें और संघर्ष करें, तभी हम कामयाब हो सकते हैं। बैठक को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार, श्याम सुन्दर सिंह धीरज, विधायक आनन्द शंकर, श्रीमती भावना झा, पूर्व उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा, युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष गुंजन पटेल, दौलत इमाम एवं मंजीत आनंद साहू ने भी संबोधित किया।

About Post Author

You may have missed