February 16, 2026

BIHAR : 12 वर्षो से फरार नक्सली गिरफ्तार, कैमूर पुलिस और सीआरपीएफ की सयुंक्त छापेमारी

कैमुर (भभुआ)। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार दूसरे दिन अपर पुलिस अधीक्षक अभियान के नेतृत्व में सीआरपीएफ जी/47 कंपनी कमांडर अधौरा थाने एवं रोहतास सीआरपीएफ नौहट्टा की संयुक्त छापेमारी अभियान में ग्राम सुनहट्टा के पूर्व नक्सली प्रमोद उरांव पिता स्व. सत्यनारायण उरांव, सा.- चुनहट्टा, थाना-नौहट्टा, जिला-रोहतास को बीते शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
उल्लेखनीय है कि 6 अक्टूबर 2008 को कैमूर जिले के अधौरा थाना अंतर्गत आयन मोड़ के पास भाकपा माओवादियों द्वारा बारूदी सुरंग बिछाकर बिहार पुलिस पार्टी को डेटोनेटर लगाकर उड़ाने का प्रयास एवं 10 किलोग्राम विस्फोटक, 02 डेनोरेटर बरामद होने के आरोप में 19 प्राथमिकी नामजद अभियुक्त के विरुद्ध अंकित किया गया है, जिसमें प्राथमिकी अभियुक्त प्रमोद उरांव, जो करीब 12 वर्षों से घटना के बाद से फरार था। पुलिस अधीक्षक अभियान एवं सीआरपीएफ के संयुक्त अभियान में पहाड़िया घाट नौहट्टा से गिरफ्तार किया।

You may have missed