January 24, 2026

BIHAR : सन्हौला बीडीओ को नम आखों से दी गई विदाई

भागलपुर/कहलगांव। कहलगांव अनुमंडल अंतर्गत सन्हौला प्रखंड के निवर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार को शुक्रवार को प्रखंड सह अंचल कर्मी एवं जनप्रतिनिधियों ने नम आंखों से विदाई दी। इस मौके पर प्रखंड परिसर स्थित सिल्क प्रशिक्षण भवन में विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया और फूल-माला एवं पुष्पगुच्छों से सम्मानित किय गया। इस मौके पर उपस्थित अंचल अधिकारी अजय कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी विनय शंकर सिंह, कस्तूरबा विद्यालय संचालक अरुण कुमार सिंह, लोहिया स्वच्छता मिशन के प्रखंड कोआॅर्डिनेटर नीरज कुमार,ताडर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने उनके कार्यों की सराहाना की और आगे की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उसे नम आंखों से विदाई देते हुए कहा कि इनके कार्यकाल को सनौला प्रखंड में स्वर्ण अक्षरों से लिखा जाएगा।
इस दौरान अमडंणडा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि भावेश कुमार, भुडिया महियामा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राज कुमार मंडल, सनहौला प्रखंड के मुखिया प्रतिनिधि विश्वजीत कुमार उर्फ भानु यादव, बोडा पाठकडीहा पंचायत के मुखिया जगत चौधरी, अमडीहा पंचायत के मुखिया शत्रुघ्न प्रसाद सिन्हा समेत प्रखंड व अंचल के सभी कर्मी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

You may have missed