BIHAR : जदयू के पूर्व विधायक गजानन्द शाही सैंकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

पटना। बिहार कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित एक मिलन समारोह में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा एवं कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता सदानन्द सिंह के समक्ष बरबीघा से जदयू के पूर्व विधायक गजानन्द शाही उर्फ मुन्ना शाही अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हुए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर डॉ. मदन मोहन ने कहा कि श्री शाही के संस्कृति में कांग्रेस है। ये पहले भी कांग्रेस में थे और प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कोषाध्यक्ष के पद पर काम कर चुके हैं। श्री शाही का आज पुन: घर वापसी हुआ है। इससे शेखपुरा में कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी।
इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष श्याम सुन्दर सिंह धीरज, संगठन प्रभारी ब्रजेश पांडेय, प्रवक्ता राजेश राठौड़, बिहार इंटक के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह, लाल बाबू लाल, ई. संजीव सिंह, राजेश कुमार सिंहा, मधुरेन्द्र सिंह, अजय सिंह, अरविन्द लाल रजक, प्रयाग प्र. सिंह कुशवाहा, असफर अहमद, शंकर झा मौजूद थे।

You may have missed