BIHAR : अर्जित ने मुंदीचक व बूढ़ानाथ में चलाया जनसंपर्क, 500 परिवारों को बांटा प्रधानमंत्री का पत्र
भागलपुर। भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सह भागलपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अर्जित शाश्वत चौबे ने गुरुवार को भागलपुर विधानसभा के विजयमित्रा मंडल इलाके में जनसंपर्क अभियान के माध्यम से घर-घर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पत्र वितरण किया और कहा कि यह कार्यक्रम मोदी सरकार 2.0 के एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री द्वारा उल्लेखनीय कार्यों को जन-जन तक ले जाने के उद्देश्य से इस अभियान के तहत चलाया जा रहा है। इस दौरान अर्जित के नेतृत्व में विजयमित्रा मंडल के बूढ़ानाथ क्षेत्र, मुंदीचक व विभिन्न मोहल्लों में घर-घर जाकर संपर्क किया गया और पत्रक वितरण किया गया। अर्जित ने गुरुवार को भागलपुर के विजय मित्रा के विभिन्न सेवा बस्तियों में जाकर लगभग 500 परिवारों में संपर्क कर पत्रक वितरण किया। इस अभियान में विशेष रूप से युवा मोर्चा के अध्यक्ष ने युवाओं की टीम बनाकर जनसंपर्क में सहयोग किया। अर्जित चौबे ने बताया कि भागलपुर विधानसभा में 1 लाख घरों तक प्रधानमंत्री मोदी का पत्र पहुंचाने का लक्ष्य है।
अर्जित के साथ जनसंपर्क अभियान में विजयमित्रा मंडल अध्यक्ष सुधीर भगत ने अपने क्षेत्र में अभियान चलाया। तिलकामांझी मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह ने तिलकामांझी के विभिन्न मोहल्लों में जनसंपर्क अभियान चलाया, जिसमें मंडल अध्यक्ष सुधीर भगत, पंकज सिंह, शशि मोदी, गौरव दास, भाजपा नेता देवकुमार पांडे, अभय घोष सोनू, नरेश चंद्र मिश्र, नभय चौधरी, निरंजन साह, राजीव मुन्ना, अनूप लाल साह, सज्जन साह, घनश्याम पाल, अमरदीप साह, संजय भट्ट, अरुण भगत, चन्दन पांडे, संजय भगत, आशीष पांडे, बब्बन मिश्रा, चन्दन ठाकुर, सिद्धार्थ साह, मुकेश सिंह, मनीष दास, मोहित सिंह, हेमंत कुमार, संगीता सिन्हा, श्रेष्ठा गांधी, रीता गुप्ता, संजय भगत, पूनम शर्मा, बादल तिवारी, बब्बन मिश्रा, प्रमुख रूप से थे।


