BIHAR ELECTION : भारी विरोध के बाद जदयू ने मनोज कुशवाहा से वापस लिया सिंबल

पटना/मुजफ्फरपुर। जदयू ने भारी विरोध के बाद मनोज कुशवाहा से सिंबल वापस ले लिया है। पार्टी ने मुजफ्फरपुर की मीनापुर विधानसभा क्षेत्र से उन्हें टिकट दिया था, लेकिन बाहरी होने के नाते उनका विरोध होने लगा। इसी के बाद शनिवार को पार्टी ने मनोज कुशवाहा से सिंबल वापस लेने का फैसला किया। बता दें जदयू ने मनोज कुमार कुशवाहा को उनकी परंपरागत कुढ़नी सीट की बजाए मीनापुर विधानसभा से टिकट दिया था, लेकिन कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं के भारी विरोध के बाद उन्होंने अपना टिकट सरेंडर करना पड़ा। दरअसल, सीट बंटवारे में मनोज कुशवाहा की परंपरागत कुढ़नी सीट भाजपा के खाते में चली गई है। इसी कारण जदयू ने उन्हें मीनापुर से टिकट दिया था।
जदूय प्रत्याशी घोषित होने के बाद बकायदा मनोज कुशवाहा ने तीन दिनों तक मीनापुर विधानसभा इलाके में प्रचार भी किया लेकिन पार्टी के स्थानीय नेताओं-कार्यकर्ताओं कसाथ ही मतदाताओं का कोई रिस्पांस न मिलने के कारण शनिवार को उन्होंने सिंबल वापस करने का फैसला किया। जदयू प्रत्याशी ने कहा कि मैं सिंबल बिहार के मुखिया नीतीश कुमार को वापस करने जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि हमने कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र में अपनी राजनीति की है और वहीं करूंगा। यहां की जनता को छोड़कर हम दूसरे जगह नहीं जाएंगे।

You may have missed