November 17, 2025

सीवान में डकैती की बड़ी वारदात : परिवार को बंधक बना 20 लाख का सामान लूटकर फरार हुए अपराधी, इलाके में सनसनी

सीवान। बिहार के सीवान में डकैती की घटना को अंजाम दिया गया है। जिले के गुठनी थाना के देवरिया गांव में कार्यरत शिक्षक राजेश पांडे के घर में रविवार की देर रात 15 नकाबपोश डकैत हथियार के बल पर घुस गए। 6 साल की बच्ची सहित शिक्षक के पूरे परिवार को कमरे में बंद कर बंधक बना लिया। उसके बाद लूटपाट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। वहीं, सूचना मिलने के बाद भी काफी देर से पुलिस के पहुंचने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने गुठनी देवरिया मुख्य सड़क को जाम कर दिया। मामला जिले के देवरिया गांव में बीते रात करीब 2 बजे का है। जहां शिक्षक राजेश पांडे के घर में हथियार के बल पर लुटेरों ने 6 साल की बच्ची को पिस्टल दिखाकर बंधक बना लिया। उसके बाद घर के सदस्यों को हथियार के बल पर बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया। बंधक बने लोगों ने स्थानीय थाना को सूचित किया लेकिन पुलिस देर से मौके पर पहुंची। तब तक लुटेरे सामना लूटकर भाग निकले थे। बताया जाता है कि घर में लूट की घटना को अंजाम देने वाले लुटेरों की संख्या 15 थी।

You may have missed