November 20, 2025

PATNA : राजधानी में बड़ा ठंड का प्रकोप, 24 घंटे में 3 डिग्री तक गिरा तापमान

पटना। प्रदेश में अब लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है। पछुआ और उत्तर पछुआ हवा के प्रभाव से तापमान में धीरे-धीरे गिरावट होने लगी है। प्रदेश में 24 से 48 घंटों में दो से तीन डिग्री तक तापमान में और गिरावट होगी। रविवार को प्रदेश का न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस के बीच एवं अधिकतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। वहीं, गया में सर्वाधिक धुंध के कारण सौ मीटर दृश्यता दर्ज की गई। लगातार तापमान में गिरावट से पटना, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर, पूर्णिया समेत कई जिलों के मौसम में बदलाव होने लगा है। इसके साथ ही 15 दिसंबर के बाद 4 से 5 डिग्री तक पारा नीचे जाने की संभावना है।

बता दे की पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटों में पटना का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जबकि अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री दर्ज किया गया।  मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र सतह से 0.9 किमी उपर तक बना है, जिसके प्रभाव से अगले 24-48 घंटों के दौरान न्यूनतम पारे में एक से दे डिग्री की गिरावट के साथ प्रदेश में धुंध की स्थिति बनी रहेगी। चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से पारे में गिरावट लगातार होने से अब धीरे-धीरे ठंड में बढ़ेगी।

You may have missed