January 27, 2026

बिग ब्रेकिंग-राजधानी के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप कर्मी को गोली मारकर करीब 7 लाख की लूट

पटना।राजधानी पटना में सुबह-सुबह अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।राजधानी के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के बाईपास रोड में अपराधियों ने एक पेट्रोल पंप के दो कर्मचारियों पर गोलियां चला कर तथा घायल करके उनसे करीब 7 लाख रुपए लूट लिए।अपराधियों के द्वारा किए गए फायरिंग में एक पेट्रोल पंप कर्मी को गोली भी लगी है।जिसे इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है।घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजधानी के एक पेट्रोल पंप के दो स्टाफ करीब 7 लाख रुपए लेकर रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में जमा करने जा रहे थे।इसी दौरान बाईपास में अपराधियों ने घात लगाकर उन पर हमला किया।अपराधियों ने दोनों कर्मचारियों में से एक को गोली मार दी तथा उनके पास से करीब 7 लाख रुपए लूट लिए।घटना सुबह 10:30 बजे के आसपास की बताई जाती है।घायल पेट्रोल पंप कर्मी को कमर में गोली लगी है।उसे इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया है।लूट की वारदात होने के बाद पेट्रोल पंप कर्मी ने अपने पंप के प्रोपराइटर को इसकी जानकारी दी। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा वारदात से जुड़े स्थानों के आस-पास के सीसीटीवी के फुटेज चेक किए आ रहा है। उल्लेखनीय है कि राजधानी में इन दिनों लूटपाट की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। लॉकडाउन के पीरियड के दौरान भी अपराधियों के द्वारा राजधानी के विभिन्न हिस्सों में लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया गया है।

You may have missed