February 21, 2026

BIG BREAKING : फतुहा में गेसिग संचालक की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या, लाश पटना से बरामद,

शव की तलाश में दिनों भर भटकती रही पुलिस
जख्मी हालत में ही उसे कर दिया गायब। शव की तलाश में दिनो भर भटकती रही पुलिस। देर शाम अधजली अवस्था में पटना से बरामद
फतुहा (भूषण प्रसाद)। पटना के फतुहा में मंगलवार की दोपहर गोविंदपुर के लोहा पुल के निकट एक बगीचे में कार में सवार गेसिग संचालक की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हालांकि जब वह जख्मी था, उसी हालत में उसे कुछ लोगों ने उसी स्विफ्ट डिजायर कार से इलाज के लिए कहीं लेकर चले गये। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तब तक जख्मी शख्स को कार सहित गायब कर दिया था। पुलिस ने घटनास्थल से गोली के चार खाली खोखा भी बरामद किया है। पुलिस घायल शख्स को तलाश कर ही रही थी कि इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि उसकी मौत हो चुकी है। लेकिन शव को गायब कर दिया है।
देर शाम वरीय पुलिस अधीक्षक उपेंद्र शर्मा फतुहा पहुंचे और घायल शख्स की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि पटना के सुल्तानगंज क्षेत्र में मृतक का अधजली शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान पटना के धनुकी मोड़ निवासी दीपक कुमार के रुप में हुई है। बताया जाता है कि मृतक दीपक कुमार गेसिग धंधे से जुड़ा हुआ था। उसका धंधा घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर किसी गुप्त मकान में चल रहा था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले इसके अड्डे के पास ही दूसरा गुट धंधा चलाने के लिए हावी हो रहा था। इसी विवाद को लेकर वह स्विफ्ट डिजायर कार से फतुहा आया था। वह जैसे ही कार से घटनास्थल पर उतरना चाहा वैसे ही पीछे से आते बाइक सवार बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली की आवाज सुनते ही मुहल्ले में हड़कंप मच गया। लोग बाहर तो आए लेकिन कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक उपेंद्र शर्मा ने घटना के पीछे पारिवारिक पृष्ठभूमि होने पर शक जताते हुए मामले की जांच करने की बात कही है।
परिजन केस नहीं करेंगे तो पुलिस करेगी बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी
घटना की छानबीन करने पहुंचे पटना एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने बताया कि यदि परिजन अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नही कराएंगे तो पुलिस बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराए।
सीसीटीवी फुटेज में दिखे तीन संदिग्ध
घटना के बाद घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर गोविंदपुर बाजार में पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो काले रंग के पल्सर गाड़ी पर सवार तीन संदिग्ध दिखाई दिए हैं। थानाध्यक्ष मनीष कुमार के अनुसार संदिग्धों की छानबीन की जा रही है।

You may have missed