February 22, 2026

भुतही, महात्माइन व धोवा नदी उफान पर, खेतों में भरा पानी

फतुहा। लगातार हो रही बारिश से प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में बहने वाली बरसाती नदियां उफान पर आ गई है। प्रखंड क्षेत्र में बहने वाली भुतही, महात्माइन व धोवा नदी उफान पर है। नदियों के उफान पर आने से आसपास के खेतों में पानी भर गया है, जिससे खेतों में छींटे गये धान के बिचड़े डूब गये हैं। किसान इस स्थिति को देख हैरान व हतप्रभ है। मासाढी के किसान नेता अरविंद सिंह की माने तो इस क्षेत्र के सैकड़ों किसान का बिचड़ा लगा खेत डूब चुका है। वहीं बलवा गांव में अतिक्रमण के कारण बीते एक वर्ष से आहर पईन का जीर्णोद्धार कार्य बंद है। जीर्णोद्धार का कार्य लघु सिंचाई विभाग के द्वारा कराया जा रहा था। लेकिन अतिक्रमण नहीं हटने से कार्य बंद है। इस गांव के भी धान का बिचड़ा लगे खेत पानी में डूब चुके हैं। बलवा गांव के किसानों ने अनिल कुमार के नेतृत्व में जिलाधिकारी को पत्र लिखकर आहर पईन को रुके जीर्णोद्धार कार्य को शुरू करने की मांग की है।

You may have missed