February 11, 2026

जदयू कार्यालय में मनाई गई पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान की 108वीं जयंती

  • अखंड बिहार के तीन बार मुख्यमंत्री रहे पर कार्यकाल निर्विवाद रहा : ललन सिंह

पटना। स्वतंत्रता सेनानी, सादा जीवन एवं उच्च विचार के स्वामी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भोला पासवान शास्त्री जी की जयंती पर जदयू कार्यालय में उनके तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर सादर नमन किया गया। उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित करने वालों में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राजीव रंजन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, पूर्व मंत्री एवं अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार निराला सहित सैकड़ों नेता कार्यकर्ता शामिल थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद ललन सिंह  ने इस अवसर पर कहा कि शास्त्री जी एक बेहद ईमानदार और देशभक्त स्वतंत्रता सेनानी थे। बहुत ही गरीब परिवार से आने के बावजूद वो बौद्धिक रूप से काफी सशक्त थे और महात्मा गांधी से प्रभावित होकर स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय हुए। वो तीन बार अखंड बिहार के मुख्यमंत्री बने और उनका कार्यकाल निर्विवाद रहा जो उनके राजनीतिक व व्यक्तिगत जीवन की पारदर्शीता को स्पष्ट करता है। स्व. इंदिरा गाँधी के मंत्रीमंडल में भी वो रहे। इनकी ईमानदारी की मिसाल थी कि जब उनका देहांत हुआ तो उनके खाते में इतने पैसे भी नहीं थे कि उनका श्राद्ध कर्म ठीक से हो सके।

You may have missed