भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता सुदीप पांडे कांग्रेस में हुए शामिल,डॉ मदन मोहन झा ने दिलायी सदस्यता

पटना।बिहार प्रदेश कांग्रेस द्वारा जारी बिहार कांति महासम्मेलन के दौरान आज भोजपुरी फिल्म अभिनेता तथा निर्माता डॉ सुदीप पांडे मआज कांग्रेस में शामिल हो गए।प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा के द्वारा सुदीप पांडे को कांग्रेस का सदस्यता ग्रहण कराया गया।इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी वीरेंद्र सिंह राठौर, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा, कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी,अशोक राम,पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर आदि उपस्थित थे।बिहार के गया के निवासी चर्चित फिल्म अभिनेता तथा निर्माता डॉ सुदीप पांडे ने अब तक 40 से अधिक भोजपुरी फिल्मों में अभिनय किया है। इसके अतिरिक्त वे भारत तथा अमेरिका के प्रतिष्ठित कंपनियों में सॉफ्टवेयर पदों पर काम कर चुके हैं।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने बताया कि सुदीप पांडे के कांग्रेस पार्टी और मजबूत होगी।उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पूरी तैयारी कर रही हैं।इस चुनाव में बिहार की जनता का साथ कांग्रेस गठबंधन को मिलेगा।उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की लोकप्रियता चरम पर है।प्रतिदिन हजारों नए नेता-कार्यकर्ता पार्टी में शामिल हो रहे हैं।पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे ऑनलाइन सदस्यता अभियान भी बेहद सफल हो रही हैं।इस मौके पर पाठक के प्रभारी महासचिव ब्रजेश पांडे,प्रवक्ता राजेश राठौर, सोशल मीडिया सेल के इंजीनियर संजीव सिंह, कांग्रेस नेत्री जया मिश्रा समेत कई अन्य नेता उपस्थित थे।

You may have missed