भीम संवाद कार्यक्रम के सफलता पर बोले जदयू प्रदेश अध्यक्ष, कहा- बाबा साहेब के विचारो पर चलती है JDU

पटना। JDU मुख्यालय में प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी पार्टी ने बिहार के सभी अनुमंडलों में भीम संवाद कार्यक्रम को अविश्वसनीय सफलता मिली है। वही उन्होंने कहा की बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर के विचारों को अमलीजामा पहनाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पार्टी नेताओं की 4 टीम बनाई गई थी। सभी टीमों ने पूरी तत्परता से अपना दायित्व निभाया और पूरी पार्टी की इसमें शानदार सहभागिता रही। उन्होंने कहा कि बाबासाहेब की स्मृति में हमलोगों ने जो महायज्ञ शुरू किया था, उसकी पूर्णाहुति 14 अप्रैल को उनकी जयंती के अवसर पर होनी है। वही आने वाले 14 अप्रैल को बिहार की सभी पंचायतों एवं वार्डों में भीम चैपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयन्ती के अवसर पर JDU मुख्यालय के कर्पूरी सभागार में मुख्य आयोजन होना है, जिसमें प्रदेश मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं पार्टी के सभी शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे। वही आगे कुशवाहा ने कहा की जयंती और भीम चैपाल कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए पार्टी ने निर्णय लिया है कि जयंती की पूर्वसंध्या यानी 13 अप्रैल 2023 को संध्या 7 बजे प्रत्येक पंचायत/वार्ड में जयंती स्थल पर प्रकाश उत्सव कार्यक्रम किया जायेगा। वही पार्टी मुख्यालय से इन्कम टैक्स गोलंबर होते हुए हाइकोर्ट स्थित बाबासाहेब की प्रतिमा तक पदयात्रा निकाली जाएगी, जिसमे पार्टी के प्रमुख नेता शामिल रहेंगे। आयोजित प्रेसवार्ता में बिहार सरकार के मंत्री अशोक चैधरी, पूर्व मंत्री  संतोष कुमार निराला, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दसई चैधरी, पूर्व विधायक अरुण मांझी उपस्थित थे।

About Post Author

You may have missed