मां के दरबार में किसी को कोई कष्ट नहीं होगी: परम पावन दुर्गा पूजा समिति

पटना। राजधानी में एक ओर मां दुर्गा की पूजा में लोग डूब चुके हैं वहीं आशियाना नगर मोड़ के समीप परम पावन दुर्गा पूजा समिति वर्ष 1998 से प्रतिमा स्थापित कर मां की पूजा में तत्पर है। इसे लेकर समिति के सक्रिय सदस्य विवेक कुमार उर्फ ‘कन्हैया’ ने कहा कि किसी भी भक्तों को कोई परेशानी नहीं होगी। इसकी समिति विशेष तौर पर ध्यान दी जा रही है। वहीं अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि मां की दरबार में किसी भी महिला व पुरुष भक्तों को कोई परेशानी नहीं होगी। इसे लेकर परम पावन दुर्गा पूजा समिति की ओर से पंडाल परिसर में मेडिकल कैंप के अलावे प्रशासनिक व्यवस्था भी हो चुकी है वहीं मूर्ति विसर्जन को लेकर विवेक उर्फ कन्हैया तथा अध्यक्ष व सचिव सुबोध यादव ने बताया कि जिला प्रशासन जहां अनुमति देगी उस स्थान पर मां की प्रतिमा विसर्जित की जायेगी।

About Post Author

You may have missed