कोरोना का प्रकोप-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल अपनी मां तथा पत्नी के साथ पॉजिटिव,बढ़ रहे हैं पॉजिटिव मामले

पटना।प्रदेश में कोरोना महा आपदाकाल में हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं। प्रदेश में बड़े भाजपा नेताओं के साथ साथ प्रदेश अध्यक्ष डा संजय जायसवाल भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल के साथ-साथ उनकी डॉक्टर पत्नी मंजू चौधरी तथा उनकी मां की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।गौरतलब है कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल इन दिनों जोर-शोर से चुनावी मोड में आकर भाजपा के लिए सक्रिय वर्चुअल प्रचार प्रसार अभियान लगे हुए थे।उल्लेखनीय है कि कल जांच के बाद भाजपा के संगठन महामंत्री नागेंद्र पति त्रिपाठी समेत कई बड़े नेता कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।भाजपा कार्यालय में कोरोना संक्रमण के कारण पार्टी कार्यालय को सील कर दिया गया है।इसके पूर्व भी नीतीश सर कार के मंत्री शैलेश कुमार तथा विनोद कुमार सिंह कोरोना वायरस के पॉजिटिव पाया गया था।बिहार के राजनीतिक गलियारों में कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ता ही जा रहा है।मुख्यमंत्री निवास तथा उप मुख्यमंत्री निवास में कई लोगों के पॉजिटिव निकलने के बाद अब कैबिनेट तथा विधानसभा में भी पॉजिटिव मामलों में बढ़ोतरी होने लगी है।इसके पूर्व बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह कोरोना पॉजिटिव हो गए थे।इलाज के बाद वे ठीक हो गए।अवधेश नारायण सिंह के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी का भी सैंपल जांच के लिए लिया गया था।तीनों का टेस्ट नेगेटिव आया था।इसके अतिरिक्त कांग्रेस के विधायक आनंद शंकर,भाजपा के एमएलसी सुनील सिंह, जदयू नेता अजय आलोक समेत कई राजनैतिक हस्ती बिहार में कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। गौरतलब है कि कोरोना को लेकर बिहार में हालात काफी बिगड़ चुके हैं।कोरोना के बढ़ते संक्रमण के खतरों को रोकने के लिए बिहार सरकार के द्वारा पूरे राज्य में आगामी 31 जुलाई तक संपूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है।

You may have missed