breaking-भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट,एक सीटिंग विधायक का पत्ता कटा,देखिए पूरी सूची…..
पटना।विधानसभा चुनाव 2020 के मद्देनजर तृतीय चरण के सीटों पर होने वाले मतदान के लिए बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने आज उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है।इसके पूर्व प्रथम चरण तथा द्वितीय चरण के कुछेक सीटों को छोड़कर लगभग सभी सीटों के लिए भाजपा की ओर से उम्मीदवारों की सूची जारी की जा चुकी है।जदयू के द्वारा पूर्व में ही अपने हिस्से की कुल 115 सीटों के लिए एक साथ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जा चुकी है।बिहार बीजेपी ने तीसरे चरण के चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के नाम का आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है।बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव की तरफ से 35 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। बीजेपी ने इस बार बगहा के सीटिंग विधायक राघव शरण पांडेय का टिकट काट दिया है।पार्टी ने इस बार उनकी जगह पर राम सिंह को उम्मीदवार बनाया है। उल्लेखनीय है कि बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को होना है। द्वितीय चरण के लिए नामांकन के अंतिम तिथि 16 अक्टूबर है।इसलिए प्रदेश में चुनाव को लेकर सभी पार्टियों के सक्रियता उफान पर है।भाजपा जदयू एक तरफ तथा राजद कांग्रेस दूसरी तरफ बिहार में चुनावी समीकरण के मद्देनज़र अपने पक्ष में वोट बैंक तैयार करने में लगे हुए हैं।




