भाजपा के कैद में कांग्रेसी विधायक,सीएम कमलनाथ ने सीधा लगाया आरोप,मप्र में राजनीतिक महाभारत जारी
भोपाल।मध्य प्रदेश में सियासी घमासान के बीच बड़ी खबर आ रही है। विधानसभा में फ्लोर टेस्ट को लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बड़ा बयान दिया है। कमलनाथ ने सीधा आरोप लगाया है कि भाजपा ने कांग्रेस के विधायकों को बंदी बना रखा है।जब तक उन बंदी विधायकों को मुक्त नहीं किया जाएगा,तब तक वह बहुमत परीक्षण नहीं कर सकते हैं।साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे हालात में बहुमत परीक्षण कराना अलोकतांत्रिक होगा।विधायकों के साथ विधानसभा पहुंचे सीएम कमलनाथ ने राज्यपाल को लेटर लिख कहा है कि मौजूदा स्थिति में फ्लोर टेस्ट संभव आज नहीं है।अभी सदन में बहुमत परीक्षण कराना अलोकतांत्रिक है।इसके पूर्व मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने विधानसभा में सिर्फ डेढ़ मिनट का अभिभाषण दिया। कहा कि सभी लोगों को सदन और मध्य प्रदेश की गरिमा का ख्याल रखना चाहिए। जिसके बाद वह सदन से निकल गए।

कांग्रेस के 22 विधायकों के इस्तीफे के बाद कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ गई है। लेकिन फ्लोर टेस्ट के पहले सीएम ने अपने इस बयान के बाद शक्ति परीक्षण को लेकर सस्पेंस बढ़ा दिया था कि फ्लोर टेस्ट के पहले बंधक बनाए गए विधायकों को छोड़ा जा एमध्य प्रदेश में सियासी हचलच के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर के अनुसार, सीएम कमलनाथ ने राज्यपाल को लिखा पत्र लिखकर फ्लोर टेस्ट को टालने की मांग की है। हालांकि बीजेपी किसी भी हालत में मध्य प्रदेश को हाथ से जाना नहीं देना चाहती और इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वरिष्ठ मंत्रियों और अध्यक्ष नड्डा की बैठक भी हुई। बैठक में एमपी के सियासी हालात पर चर्चा की गई और आगे की रणनीति बनाई गई, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गडकरी भी मौजूद थे।

