भाजपा कैलाशपति मित्र मंडल के द्वारा अदालतगंज-कमला नेहरू नगर में भोज्य सामग्रियों का वितरण
पटना।प्रदेश में जारी कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर लगाए गए संपूर्ण लॉक डाउन के बीच जरूरतमंद लाचार आम जनों के बीच भोज्य पदार्थों के सहायता का एहतियाती अभियान भी जारी है।भारतीय जनता पार्टी कैलाशपति मित्र मंडल के अध्यक्ष रोहित राज रंधीर अपने अन्य साथियों के साथ दीघा विधायक संजीव चौरसिया के निर्देश पर लॉक डाउन के नियमों का पालन करते हुए अदालतगंज तथा कमला नेहरू नगर में घूम-घूम कर जरूरतमंदों के बीच भोज्य सामग्रियों का वितरण किया।इस संबंध में भाजपा युवा नेता रोहित राज रंधीर ने बताया कि पहले भी इन इलाकों में विधायक संजीव चौरसिया के सहायता से भोजन सामग्रियों का वितरण किया गया है।साथ ही मास्क तथा सैनिटाइजर का भी वितरण किया गया है।उन्होंने कहा कि लॉक डाउन के इस काल में बहुत सारे गरीब-लाचार लोग काम नहीं मिलने के कारण भूखे रहने पर विवश हैं।इसलिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवाहन पर तथा दीघा के विधायक संजीव चौरसिया के निर्देश पर ऐसे लोगों का पहचान करके इन तक भोज्य सामग्रियों को पहुंचाने का सिलसिला जारी है।उन्होंने कहा कि लॉक डॉउन के नियमों का पालन करते हुए बेहद ही एहतियात के साथ इस कार्य को अंजाम दिया जा रहा है।इस कार्य में मिथिलेश पासवान तथा जितेंद्र कुमार भी इनके साथ है।उन्होंने कहा कि बहुत सारे युवा साथियों सहयोग से जरूरतमंदों को मदद करने की प्रयास जारी है रोहित राज रंधीर ने इस मौके पर दीघा के विधायक संजीव चौरसिया का आभार जताया है।


