भागलपुर में अपराधियों ने एक शख्स की गोलियों से भूनकर हत्या की,इलाके में भय तथा दहशत का माहौल
भागलपुर।प्रदेश में अपराधियों ने कोहराम मचा कर रख दिया है।अपराधियों के द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों में नित्य बड़े वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है।प्रदेश के भागलपुर जिले में अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी।भागलपुर में अपराधियों ने प्रशासन को चुनौती देते हुए इस वारदात को अंजाम दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार भागलपुर पीरपैंती थाना क्षेत्र के परशुराम पूर्व टोला में अपराधियों ने राकेश कुमार मंडल नाम के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी है।हत्या की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार राकेश कुमार मंडल कहीं जा रहे थे।इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध गोलियां चलाई।जिससे मौके पर उनकी तीन गोली लगने से मौत हो गई।इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में कोई भी अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।घटना के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।


