February 12, 2026

सड़क दुर्घटना : पटना के बेऊर थाना क्षेत्र में ट्रक और बाइक के बीच जोरदार टक्कर, एक युवक की मौके पर गई जान, दूसरा गंभीर रूप से घायल

पटना। बिहार के राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। बता दे की राजधानी पटना के बेऊर थाना क्षेत्र के दसरथा के पास ट्रक और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। वही बता दे की एक बाइक पर सवार 2 युवकों में से एक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं एक की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। वही गंभीर युवक का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। वही वहां के लोगों ने युवक को घायल अवस्था में मां मथुरासिनी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। वही सड़क दुर्घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया। वही लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं विशेष बल के साथ बेऊर थाना की टीम मौके पर पहुंची है। वही मिली जानकारी के अनुसार युवक नौबतपुर का बताया जा रहा है।

You may have missed