February 15, 2026

बेटी का था प्रेम प्रसंग,बाप ने गोली मार कर दी हत्या,खुद भी की सुसाइड की कोशिश

मोतिहारी।मोतिहारी में अपनी बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी।उसके बाद खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया। घटना मोतिहारी के छोड़ादानों प्रखंड के खैरा पंचायत की बताई जा रही है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि स्थानीय सरवर आलम ने अपनी बेटी नुसरत फातिमा की गोली मारकर हत्या कर दी है।मृतक नुसरत फातिमा कोटा में रहकर पढ़ाई करती थी। लॉकडाउन के दौरान वह घर वापस आ गई थी।घर लौटने के बाद फातिमा फोन के माध्यम से किसी के संपर्क में रहती थी।पिता के पूछने पर बताया कि वह किसी से प्रेम करती है।इसी से नाराज होकर पिता ने पिस्टल निकालकर अपनी बेटी को गोली मारकर हत्या कर दी।इसके बाद पिता ने भी अपनी जान देने की कोशिश की।इस घटना से आसपास के इलाकों में सनसनी मच गई हैं।घटना की सूचना पाकर पुलिस मौका ए वारदात वारदात पर पहुंची है।पुलिस ने लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घटना को लेकर शहर में तरह-तरह की चर्चाओं का दौर जारी है।मिली जानकारी के मुताबिक सरवर आलम अपनी पुत्री के प्रेम प्रसंग से इतना खफा था कि अंततः उसने अपनी बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी।हालांकि बेटी की हत्या के बाद ग्लानि से क्षुब्ध होकर उसने अपनी भी जान देने की असफल कोशिश की।

You may have missed