PATNA : 6 एवं 8 नवंबर को गति शक्ति एक्सप्रेस में काफी संख्या में बर्थ उपलब्ध
हाजीपुर। दीवाली एवं छठ महापर्व में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पटना एवं आनंद विहार टर्मिनस के मध्य गाड़ी संख्या 01684/01683 आनंद विहार टर्मिनस-पटना-आनंद विहार टर्मिनस गति शक्ति सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का परिचालन प्रारंभ किया गया है। इसका परिचालन 29 अक्टूबर से प्रारंभ किया गया है और 8 नवंबर तक (कुल पांच फेरे) जारी रहेगा।
गाड़ी संख्या 01683 पटना-आनंद विहार टर्मिनस गति शक्ति एक्सप्रेस के 3एसी इकोनॉमी क्लास में 6 नवंबर को 953 तथा 8 नवंबर को 1614 बर्थ पटना से आनंद विहार टर्मिनस के लिए उपलब्ध है। यह स्पेशल ट्रेन पटना और आनंद विहार टर्मिनस के बीच दानापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं., वाराणसी, प्रयागराज जं., कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर रूकेगी। इस ट्रेन में नई वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (इकोनॉमी) के 20 अत्याधुनिक कोच लगाए गए हैं। ट्रेन के बर्थ के डिजाइन में सुधार करते हुए इसे यात्रियों के लिए पहले की तुलना में ज्यादा आरामदायक बनाया गया है।


