लॉक डाउन के दौरान बेगूसराय में युवक की गोली मारकर हत्या,पुलिस जुटी जांच में

बेगूसराय।कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरों के मद्देनजर लगाए गए राष्ट्रव्यापी लॉक डाउन के दौरान भी प्रदेश में अपराधियों का कोहराम जारी है। राज्य में लागू लॉक डाउन के बावजूद भी अपराधियों का मनोबल आम जनता के सिर चढ़कर बोल रहा है।अपराधी बिहार पुलिस के विधि व्यवस्था के दावों के दिनदहाड़े धज्जियां उड़ा रहे हैं।साथ ही बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

ताजा मामला जिले के बछवारा थाना इलाके के चमथा नंबर दियारा गांव की है, जहां अपराधियों ने गत रात्रि एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी है। जिसके बाद इलाके में खलबली मच गयी।मृतक युवक की पहचान चमथा वार्ड नंबर 5 निवासी कामेश्वर राय के पुत्र संजीत कुमार के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक संजीत  अपने खेत में भूसा का रखवाली कर रहा था, उसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें से दो गोली संजीत को लगी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही बछवारा थाना की पुलिस मौका ए वारदात पर पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। इस घटना से संबंधित मामला दर्ज कर पुलिस प्रारंभिक जांच में जुटी हुई है पदाधिकारियों का दावा है कि शीघ्र ही हत्यारे सलाखों के भीतर होंगे पुलिस इस मामले की बिंदुवार तफ्तीश कर रही है।

You may have missed