February 12, 2026

Big news-बेगूसराय में दो गुटों के बीच जमकर फायरिंग,तीन को गोली लगने की सूचना,गांव में दहशत का आलम,आधिकारिक पुष्टि नहीं

बेगूसराय। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में जहां एक तरफ देश तथा राज्य कोरोना वायरस के महा आपदा से जूझ रहा है वहीं प्रदेश के कुछ जिलों में अभी भी जमीन विवाद में हिंसक घटनाएं जारी है।राज्य के बेगूसराय जिले में भूमि विवाद में दो गुटों के बीच जमकर फायरिंग की सूचना है।मिली जानकारी के अनुसार इस गोलीबारी में 3 लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। फायरिंग की इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है।पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना छौड़ाही थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव की है। जहां जमीन के विवाद में गोलियां चली हैं। तीन लोगों को गोली लगी है।तीनों घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां इलाज चल रहा है। गोलीबारी की घटना के बाद गांव में खलबली मच गई। घायल व्यक्ति की पहचान बुची दास, गौरी दास और दहाड़ दास के रूप में की गई है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों गुटों में 2013 से ही भूमि विवाद चल रहा था।आज फिर एक बार फिर विवाद के कारण दो खेमों में खूनी संघर्ष शुरू हो गया। फिलहाल छौड़ाही थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। गोलीबारी की इस घटना के बाद गांव में भय तथा तनाव का माहौल पसरा हुआ है।पूरे मामले पर एसपी अवकाश कुमार ने कहा कि दो गुटों में भूमि विवाद को लेकर गोलीबारी हुई है। हालांकि उन्होंने किसी को गोली लगने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

You may have missed