February 16, 2026

बेगूसराय बालिका गृह में लड़की ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

बेगूसराय।बेगूसराय से बड़ी खबर सामने आई है।बेगूसराय में एक बालिका गृह में एक लड़की के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की समाचार आई है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक बेगूसराय के रतनपुर थाना क्षेत्र के निराला नगर बालिका गृह में गुड़िया कुमारी नाम की एक 17 वर्षीय लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।मृतक गुड़िया कुमारी के पिता राजीव कुमार सिंह ने बालिका गृह संचालकों पर अपनी पुत्री को टॉर्चर करने का आरोप लगाया है। मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री को लगातार टॉर्चर किया जा रहा था।जिसके कारण उसने आत्महत्या कर ली।शेखपुरा के ही निवासी राजीव कुमार सिंह की पुत्री गुड़िया कुमारी छह माह से उक्त बालिका गृह में रह रही थी।इस संबंध में उनके घर वालों ने बताया कि लड़की घर से भाग गई थी।जिसके बाद वह बालिका गृह में रह रही थी। लड़की के द्वारा बालिका गृह में आत्महत्या कर लिए जाने की खबर के बाद हंगामा मच गया है।विदित हो कि इसके पहले भी मुजफ्फरपुर के चर्चित बालिका गृह कांड को लेकर प्रदेश में जमकर बवाल बरपा था। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बेगूसराय के बालिका गृह में रहने वाली लड़की गुड़िया कुमारी ने आज फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।मृतका के परिजनों ने पूरे मामले की जांच की मांग की है।परिजनों का कहना है कि लड़की को प्रताड़ित किया जाता था जिस कारण उसने अपनी जान दे दी।

You may have missed