बाढ़ : दो छात्रों ने मैट्रिक परीक्षा में अच्छे नंबर लाकर गांव का नाम किया रौशन, मुखिया प्रत्याशी ने किया सम्मानित

बाढ़। पटना जिला के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत धनावां मुबारकपुर गांव के दो होनहार छात्रों ने मैट्रिक परीक्षा में अच्छे नंबर लाकर गांव का नाम रौशन किया है। इसमें एक छात्र हैं जबकि दूसरी छात्रा।
धनांवा मुबारकपुर गांव की रहने वाली सरोज देवी की पुत्री रजनी कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में 433 नंबर लायी है। रजनी के पिता और माता टेलरिंग (कपड़ा सिलाई-बुनाई) के कार्य करते हैं। वे अपनी बेटी के इतने अच्छे नंबर लाने पर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। छात्रा रजनी कुमारी कहती है कि मैं स्कूल-ट्यूशन के अलावा घर पर प्रतिदिन 6 से 7 घंटे पढ़ाई करती थी। मैं आगे बी.एड करना चाहती हूं।
वहीं उसी गांव के रहने वाली सुनीता देवी के पुत्र राहुल कुमार ने मैट्रिक परीक्षा में 455 अंक लाकर अपने स्कूल में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। राहुल कुमार को मैट्रिक परीक्षा में 91% मिला है। राहुल ने बताया कि उसके पिता मजदूरी का कार्य करते हैं। उसने बताया कि वह ट्यूशन करने के अलावा 3 से 4 घंटे प्रतिदिन पढ़ाई करता था। आगे आईआईटी मैकेनिकल इंजीनियरिंग करना चाहता हूं। वहीं राहुल की मां सुनीता देवी हाउसवाइफ हैं। अपने बेटे की मैट्रिक परीक्षा में अच्छे अंक आने से काफी खुश हैं।
इधर, धनावां मुबारकपुर पंचायत से मुखिया पद के लिए चुनाव की तैयारी में जुटे पप्पू कुमार ने इन दोनों मैट्रिक परीक्षार्थियों को बुके, कलम और कॉपी देकर सम्मानित किया और मौके पर मौजूद गांव वालों ने ताली बजाकर इन छात्रों की हौसला अफजाई की।

You may have missed