बाढ़ राजद कार्यकर्ताओं ने सीएम नीतीश का फूंका पुतला

बाढ़। पटना के बाढ़ कचहरी चौक पर बिहार पुलिस सशस्त्र अधिनियम 2021 के विरोध में राजद जिलाध्यक्ष महेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका गया। एनएच 31 पर पुतला फंूके जाने के कारण कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित हो गई। राजद कार्यकर्ताओं द्वारा नीतीश कुमार होश में आओ, नीतीश कुमार मुर्दाबाद नारे लगाए गए।
मौके पर राजद जिलाध्यक्ष महेश प्रसाद सिंह कहा कि अभी तो सिर्फ मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया है। यदि वर्तमान सरकार का यही रवैया रहा तो इसी तरह इस सरकार को भी फूंक दिया जाएगा। क्योंकि आम जनता अब वर्तमान सरकार के क्रियाकलापों से ऊब चुकी है।
