बाढ़ : होली मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन, कीर्तन मंडली ने बनाया होलीमय
बाढ़। होली खेले रघुवीरा अवध में होली खेले…, रंग बरसे भींगे चुनर वाली… आदि होली गीतों पर पत्रकार एवं प्रबुद्धजन जमकर अबीर-गुलाल खेलें। मौका था होली मिलन सह सम्मान समारोह का। बाढ़ पश्चिमी-40 की जिला पार्षद सिहन्ता देवी की ओर से शनिवार को होली मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन जिला पार्षद पति अजित महतो ने किया।

प्रखंड मुख्यालय से सटे जलगोविंद में आयोजित इस समारोह में जिला पार्षद सिहन्ता देवी ने अनुमंडल के सभी पत्रकारों एवं प्रबुद्धजनों तथा अपने समर्थकों को अबीर-गुलाल लगाकर व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और इसके बाद वहां मौजूद कीर्तन मंडली ने होली का भजन एवं गीत गाकर माहौल को होलीमय बना दिया। इस मौके पर अजित महतो ने क्षेत्र के लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए होली पर्व को शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। इस मौके पर इब्राहिमपुर पंचायत के मुखिया मीरा देवी, कार्यकर्ता सुशांत कुमार पटेल सहित क्षेत्र के दर्जनों लोग मौजूद थे।


