February 23, 2026

BIG BREAKING: बेखौफ अपराधियों ने लोजपा पटना ग्रामीण के अध्यक्ष को मारी चार गोली, हालत गंभीर

बाढ़। बाढ़ अनुमंडल के मोकामा थाना क्षेत्र से एक बड़ी घटना की खबर आ रही है। बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए मोकामा थाना क्षेत्र के छतेरपुरा गांव में लोजपा पटना ग्रामीण क्षेत्र के अध्यक्ष शम्भू प्रसाद सिंह को रविवार की रात्रि ताबड़तोड़ चार गोली मार दी है। जिससे शंभू प्रसाद की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है। शंभू प्रसाद को घायल अवस्था में बेगूसराय इलाज हेतु ले जाया गया है। बताया जाता है कि घटना की सूचना मिलते ही मोकामा थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंच कर घायल को उठाकर नजारत अस्पताल लाया। जहाँ उसे बेगूसराय रेफर कर दिया। शंभू प्रसाद को अपराधियों द्वारा चार गोली मारे जाने की खबर है। वहीं स्थानीय पुलिस इस संबंध में कुछ भी बोलने से फिलहाल कतरा रही है।

You may have missed