October 2, 2023

राजद नेत्री नमिता कुमारी ने केंद्र एवं राज्य सरकार के विरूद्ध बोला हल्ला, बाढ़ विस से हैं प्रबल दावेदार

बाढ़। बाढ़ विधानसभा की राजद नेत्री नमिता कुमारी उर्फ नमिता नीरज सिंह ने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के विरूद्ध हल्ला बोल दिया है। देश में बढ़ती महंगाई, राज्य में अपराध के चरम सीमा पर पहुंचना, बढ़ती बेरोजगारी एवं महिलाओं पर हो रहे लगातार अत्याचार पर नमिता नीरज सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार प्रत्येक मोर्चे पर विफल है। देश एवं राज्य में अगर यही हालात रहे तो 2019 और 2020 में वर्तमान सरकार का जाना तय है। माना यह जा रहा है कि बाढ़ विधानसभा क्षेत्र में राजद नेत्री नमिता कुमारी उर्फ नमिता नीरज सिंह का जनाधार काफी तेजी से बढ़ रहा है। जिससे बाढ़ विधानसभा क्षेत्र में यह चर्चा हवा में तैर रही है कि  श्रीमती नमिता बाढ़ विधानसभा से राजद की ओर से मजबूत दावेदार हो सकती हैं।  अभी हाल ही में 10 सितंबर को महागठबंधन द्वारा आहूत भारत बंद में उनकी सक्रियता एवं शांतिपूर्ण बंद को बाढ़ में एवं राजद कार्यकर्ताओं द्वारा काफी सराहा जा रहा है।

वहीं 23 सितंबर को पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भोला पासवान शास्त्री जी के जयंती समारोह में बाढ़ से नमिता नीरज सिंह अपने सैंकडों राजद समर्थकों के साथ कार्यक्रम में शिरकत की। जिसकी चर्चा बाढ़ विधानसभा में जोर-शोर से है। अभी हाल ही में यह देखा गया है कि राष्ट्रीय जनता दल के विभिन्न प्रकोष्ठों में उन्होंने कई लोगों को सदस्यता दिलाने का काम की एवं उनके नेतृत्व में कई पदाधिकारियों ने पटना राजद कार्यालय जाकर पद ग्रहण किया, इससे बाढ़ राजद में एक नई ऊर्जा का सृजन हुआ है। अगर सितम्बर माह में बिहार  की पूर्व मुख्यमंत्री व राजद सुप्रीमो लालू यादव की  पत्नी श्रीमती राबड़ी देवी, पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से नमिता नीरज सिंह की मुलाकात की चर्चा की जाए तो बाढ़ विधानसभा के सभी हल्कों में यह चीज उभर कर तेजी से सामने आ रही है कि अगर बाढ़ विधानसभा से 2020 की राजद प्रत्याशी नमिता कुमारी उर्फ नमिता नीरज सिंह होती हैं तो पार्टी के लिए वह एक सशक्त उम्मीदवार के रूप में होंगी। इस संदर्भ में हमने बाढ़ के कुछ लोगों से राय जाननी चाही तो सौरव सिंह सोलंकी, ग्राम- राणा बीघा, सूर्यकांत सिंह, ग्राम- मलाही, हिमांशु शेखर, ग्राम- रूपस, मुकेश यादव, बेलछी प्रखंड ने बताया कि नमिता सिंह राष्ट्रपति द्वारा ‘वीरता के लिए पुलिस पदक’ से सम्मानित सूबेदार मेजर नीरज कुमार सिंह की पत्नी हैं और बाढ़ विधानसभा में उनके सभी जाति एवं वर्ग में उनकी मजबूत पकड़ है। उनके प्रति लोगों की बड़ी आस्था है। नीरज सिंह के द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों से जनता के बीच उनकी काफी मजबूत पैठ है। साथ ही यह भी खबरें है कि नीरज सिंह की बहन की शादी राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में है और बताया जाता है कि वहां के लोगों की राजद में बड़ी सक्रियता एवं उनके तार राजद सुप्रीमो लालू यादव से जुड़ें हैं। हालांकि जब हमने नमिता नीरज सिंह से बात की, तब उन्होंने कहा कि फिलहाल अभी लोकसभा का चुनाव नजदीक है और हम लोग बाढ़ में इसी चुनाव को मद्देनजर राजद को मजबूती प्रदान करने का काम कर रहे हैं। कुल मिलाकर कहा जाए तो नमिता नीरज सिंह बाढ़ के लिए राजद से सशक्त उम्मीदवार साबित होंगी और उन्हें सभी जातियों का भरपूर समर्थन मिलता दिख रहा है।

About Post Author

9 thoughts on “राजद नेत्री नमिता कुमारी ने केंद्र एवं राज्य सरकार के विरूद्ध बोला हल्ला, बाढ़ विस से हैं प्रबल दावेदार

  1. Pingback: sms onay
  2. Pingback: steroid satın al
  3. Pingback: steroid satın al
  4. Pingback: faretti a binario
  5. Pingback: butterfly exercice
  6. Pingback: magasin crossfit
  7. Pingback: squat avec barre

Comments are closed.

You may have missed